September 15, 2026

बिहार के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में वज्रपात की आशंका

पटना। मौसम विभाग की ओर से बिहार के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिलों में वज्रपात की चेतावनी दी गयी है। इस नये अलर्ट से प्रशासन सचेत हो गया है। आम लोगों को इस दौरान जरूरत पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकलने के लिए जिला प्रशासन ने अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान पटना सहित प्रदेश के 14 जिलों में 27 अगस्त तक बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 12 जिलों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र का झुकाव पश्चिम बंगाल झारखंड के साथ-साथ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ से हो रहा है। इस कारण बिहार के सीमावर्ती जिलों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। पटना के अलावे गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, सिवान, छपरा, गोपालगंज समेत कुल 14 जिलों में 27 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं 12 जिलों में वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है, जिसमें चंपारण, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सारण जैसे जिलों में कई जगह पर वज्रपात हो सकती है।

You may have missed