झारखंड : चाईबासा में पुलिस-उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, पीएलएफआइ के 3 उग्रवादी ढेर

JHARKHAND DESK : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला में चाईबासा पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआइ) के तीन उग्रवादियों को मार गिराया है। जबकि एक उग्रवादी के घायल होने की सूचना है। उन सभी के शव पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। फिलहाल जंगल में सर्च आपरेशन चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के पुलिस और उग्रवादियों के बीच नक्सल प्रभावित टेबो थाना क्षेत्र के मनमाडु बेड़ा के पहाड़ी जंगल में भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इसमें पीएलएफआइ के तीन नक्सली पुलिस के गोलियों के शिकार हो गए और एक घायल हो गया। खबर है कि पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार भी किया है। बताया जाता है कि चाईबासा पुलिस को सूचना मिल रही थी कि टेबो थाना क्षेत्र के मनमाडु बेड़ा के पहाड़ी जंगलों में पीएलएफआइ संगठन के उग्रवादियों का आना-जाना लगा है और ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर चाईबासा की पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर गश्ती तेज कर दी। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पीएलएफआइ उग्रवादियों की टोह में बुधवार देर रात से ही मनमाडु बेड़ा की पहाड़ी के जंगलों में सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया। इसी दौरान पीएएफआइ के उग्रवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जब सुरक्षा बल नक्सलियों पर भारी पड़े तो नक्सली घने जंगलों में भाग गये। इसके बाद चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने जंगल में सघन सर्च आपरेशन चलाया। इसी दौरान उन्हें 3 उग्रवादियों के शव मिले।
पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा ने बताया की टेबो थाना क्षेत्र के मनमाडु बेड़ा की पहाड़ी पर स्थित जंगल पर गुरुवार सुबह 5 बजे यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गये हैं। उन सभी के शव पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। फिलहाल जंगल में सर्च आपरेशन चल रहा है। एसपी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम से तमाम नक्सली संगठनों के सफाये के लिए जिला पुलिस सीआरपीएफ के साथ मिलकर अभियान चला रही है।

About Post Author

You may have missed