जाने पटना का बांकीपुर कैसे बन गया हॉटेस्ट सीट, यहां से दावेदार हैं चार चर्चित चहेरे

पटना। पटना का बांकीपुर विधानसभा सीट हॉट सीट के रूप में परिणत हो गया है। इस बार बांकीपुर सीट से भाजपा विधायक नितिन नवीन की जीत को लेकर सस्पेंस बन गया है। जहां नितिन नवीन को चुनौती देने के लिए खुद को मुख्यमंत्री का भावी उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करने वाली प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी ताल ठोकेंने जा रही है तो वहीं अब एक और नाम सामने आ रहा है लव सिन्हा का। लव सिन्हा कांग्रेस नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे हैं। लव कांग्रेस से किस्मत आजमाएंगे। यहीं नहीं भाजपा के सिटिंग विधायक को अपनी ही पार्टी की नेत्री से भी मुकाबला करना पड़ सकता है, हालांकि भाजपा नेत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी सुषमा साहू भी बांकीपुर से चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं।
बताते चलें कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र लगातार भाजपा का गढ़ रहा है। भाजपा के नितिन नवीन पिछले तीन बार से बांकीपुर विधानसभा सीट से जीतते आ रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 80 हजार वोटर हैं। जिसमें करीब 1 लाख 77 हजार वोट महिलाओं का हैं और बाकी 2,03,000 वोट पुरुषों का है। 2015 में बांकीपुर विधानसभा में 40.2% वोट किया गया था। भाजपा के नितिन नवीन ने कांग्रेस के आशीष कुमार को 39,767 वोट से हराया था। बांकीपुर में कायस्थ एग्रेसिव वोटर माने जाते हैं। ऐसे में ब्राह्मण समुदाय की पुष्पम प्रिया चौधरी, वैश्य समुदाय से आने वाली सुषमा साहू और कायस्थ समाज से आने वाले लव सिन्हा और नितिन नवीन इस बार वोटरों को अपने पक्ष में करने में कितना सफल हो पाते हैं, यह 10 नवंबर को पता चलेगा।
जानें बांकीपुर सीट के दावेदारों के बारे में
पुष्पम प्रिया : विज्ञापन के रास्ते राजनीति में प्रवेश करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी बांकीपुर से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। सोशल मीडिया के अलावा सार्वजनिक जगहों पर पुष्पम प्रिया चौधरी को नहीं देखा गया। अक्सर वह दूरदराज के इलाकों में तस्वीरों में ही नजर आईं। ऐसे में बांकीपुर विधानसभा की जनता से वह कितनी कनेक्ट हो पाती हैं यह तो चुनाव में पता चलेगा।
लव सिन्हा : राजनीतिक कैरियर की यदि बात करें तो उनकी पहचान शत्रुघ्न सिन्हा से है और इसके अलावा उनकी कोई दूसरी पहचान नहीं है। अक्सर शत्रुघ्न सिन्हा के आसपास उनके दोनों बेटे लव सिन्हा और कुश सिन्हा दिखते रहे हैं। बांकीपुर में लव सिन्हा ने अभी तक दौरा किया है और ना ही लोगों के संपर्क में आए हैं। फिर भी ये बांकीपुर सीट को खुद के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित मानते हैं।
सुषमा साहू : भाजपा नेत्री और पूर्व में राष्ट्रीय महिला आयोग सुषमा साहू भाजपा की सबसे तेज तर्रार महिला नेत्रियों में गिनी जाती हैं। यह बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो इनको राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया। उसके बाद जब वापस यह पटना पहुंची तो उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वैश्य समाज से आने वाली सुषमा साहू भाजपा के ही कैडर वोटों में सेंध लगाने का मन बना चुकी है।

About Post Author

You may have missed