जदयू ने जारी किए सभी 115 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी…देखिए पूरी लिस्ट
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अपने सभी 115 सीटों पर प्रत्याशियों का घोषणा कर दिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में 122 सीटें हिस्से में मिली है।जिसमें से कि जदयू ने हम को अपने हिस्से से 7 सीटें दी हैं।वहीं भाजपा के हिस्से में 121 सीटें आई हैं।भाजपा ने अपने हिस्से मुकेश साहनी की वीआईपी पार्टी को 11 सीटें दी हैं।आज जदयू ने अपने तीनों चरणों में होने वाले विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया है।



