जदयू ने ऐसे चला बड़ा दांव, रामा सिंह की पिछले दरवाजे से राजद में इंट्री

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेलते हुए राजद के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्य प्रकाश सिंह गुरुवार को जदयू में शामिल कर लिया है। सत्य प्रकाश को पार्टी की सदस्यता जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दिलाई। इस मौके पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि आज की राजनीति में रघुवंश बाबू जैसा नेता अब नहीं हो सकता, उन्होंने जिस जगह काम किया, वहां उन्होंने अमिट छाप छोड़ दिया। उनको बिहार कभी नहीं भूल पायेगा।
वहीं सत्य प्रकाश सिंह ने जदयू में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पिताजी कहते थे कि परिवार का एक सदस्य राजनीति में होना चाहिए था। अंतिम दिनों में जो चिट्टी उन्होंने लिखी थी, उसमें वैशाली को लेकर इशारा किया था कि मैं राजनीति में आऊं, इसलिए हम राजनीति में आये हैं।
बताते चलें रघुवंश प्रसाद सिंह ने रामा सिंह को राजद में शामिल करने को लेकर राजद से काफी खफा थे। उन्होंने इसके कारण पार्टी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी, लेकिन उनके इस्तीफा को स्वीकार नहीं किया गया था। बाद में दिल्ली एम्स में इलाजरत रघुवंश ने सीएम नीतीश के नाम पत्र भी जारी किया था, जिसके बाद उनके जदयू में शामिल होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में काफी तेज हो गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। इधर रामा सिंह को चुनावी दंगल में उतारने को लेकर राजद की खूब किरकिरी हो रही थी, तो राजद ने बाहुबली रामा सिंह को टिकट ने देकर उनकी पत्नी को टिकट दिया है, जिससे यह चर्चा तेज हो गई है कि राजद ने रामा सिंह को पिछले दरवाजे से इंट्री करा ली है।

You may have missed