September 12, 2026

फतुहा : घर बंटवारे के विवाद में महिला पर केरोसिन तेल उड़ेला, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

फतुहा। मंगलवार को सोनारु मोड़ के पास घर बंटवारे को लेकर महीनों से चल रहे विवाद में लोगों ने एक महिला व उसके पति के साथ मारपीट किया तथा महिला पर जान मारने की कोशिश में केरोसिन तेल उड़ेल दिया। पीड़ित महिला के पति ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा पीड़ित महिला को तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित महिला सोनारु मोड़ निवासी अभय कुमार की पत्नी रिंकी देवी है। इस संदर्भ में पीड़ित महिला के पति अभय कुमार ने नामजद शिकायत दर्ज करायी है।
पीड़ित महिला की माने तो उसके जेठ व ससुर से घर बंटवारे को लेकर महीनों से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को सुबह उसके ससुराली परिजन कुछ लोगों के साथ उसके पति के चाय दुकान पर आए और उसके पति के साथ मारपीट करने लगे तथा दुकान खाली करवाने का धमकी देने लगे। जब वह पति के बचाव करने लगी तो लोगों ने उसे पकड़ लिया तथा उस पर जान मारने की नीयत से केरोसिन तेल उड़ेल दिया। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed