September 18, 2026

ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य को लेकर अंचल कार्यालय का किया घेराव

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र के मोजीपुर पंचायत स्थित विक्रमपुर गांव के ग्रामीण राहत व बचाव कार्य को लेकर अंचल कार्यालय का घेराव किया और अंचलाधिकारी से मुलाकात नहीं होने पर आक्रोशित होकर नारेबाजी भी किये। इसके बाद लोग आवागमन के लिये नाव की मांग किया। मौके पर बाढ़ से घिरे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग करते राहत सामग्री वितरण करने की भी मांग किये। वहीं प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति नहीं होने पर अंचल के नाजिर उमाशंकर प्रसाद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विक्रमपुर व दौलतपुर गांव में राहत व बचाव कार्य जल्द शुरू कर दिया जायेगा। मौके पर मोजीपुर पंचायत के मुखिया विजय यादव तथा पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी भी उपस्थित थी। विदित हो कि पुनपुन नदी में जलस्तर बढ़ने से विक्रमपुर गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुकी है।

You may have missed