September 17, 2026

अंचलाधिकारी ने किया गंगा व पुनपुन में बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र में गंगा व पुनपुन नदी में बढ़ते जलस्त्र को लेकर अंचलाधिकारी शैलेश कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने मोजीपुर स्थित गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया। इसके बाद लोहा पुल स्थिज पुनपुन नदी में लगे मापक का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने बताया कि फिलवक्त दोनो नदियों का जलस्तर नियंत्रण में प्रवाहित है। ग्रामीण क्षेत्र मे पुनपुन नदी के पानी के फैलाव से कुछ गांव प्रभावित हुए हैं तथा प्रखंड के दक्षिणी इलाके में बरसाती नदी के आने से भी दक्षिणी इलाके के गांव प्रभावित हुये हैं। जहां स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

You may have missed