खबरें फतुहा की : नागा साधुओं का भव्य स्वागत, बाईक चोरी, थाने में किया सरेंडर, धंधेबाज गिरफ्तार, 2 पॉजिटिव

नागा साधुओं का फतुहा में पर्दापण
फतुहा। बीते शुक्रवार की शाम दो नागा साधु व उनके शिष्य का फतुहा के कबीर मठ में पर्दापण हुआ। वे सभी हरिद्वार से देवघर पीठ जा रहे थे। कबीर मठ में पहुंचने पर महंत परमानंद दास के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महंत परमानंद दास का साधुओं के साथ वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ मेला के आयोजन पर विचार विमर्श किया। नागा साधुओं के अनुसार, कुंभ मेला में शामिल होने के लिए साधु समाज के लोगों को आमंत्रित करने के लिए हरिद्वार से बाहर निकले हैं। सुबह होते ही सभी नागा साधु व शिष्य देवघर के लिए प्रस्थान कर गए। विदाई के समय कबीर के साधु संतो के साथ उमेश यादव, कपिलदेव प्रसाद व शोभा कांत पांडे भी मौजूद थे।

बाईक की चोरी
फतुहा। शनिवार को फैक्ट्री एरिया के बाबा बाल नाथ परिसर से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक चोरी कर ली गई। इस संदर्भ में बाईक मालिक बुद्धदेव चक निवासी सुशील कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि बाईक को बाबा बाल नाथ परिसर में खड़ी की थी तभी उनकी बाईक गायब हो गई। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। दूसरी तरफ नदी थाना क्षेत्र के फतेहजामपुर इलाके से पुलिस ने चोरी की एक बाईक बरामद की है।

कुर्की की सूचना पर आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
फतुहा। शनिवार को पुलिस द्वारा कुर्की किए जाने की सूचना मिलने पर आरोपी ने थाने में आकर सरेंडर कर दिया। आरोपी रामप्रीत सिंह थाना क्षेत्र के नियाजीपुर गांव निवासी हैं। पुलिस के अनुसार उस पर थाने में कई संगीन मामले दर्ज हैं तथा वर्षों से फरार चल रहा था। लेकिन जैसे ही कुर्की का आदेश निकला तो आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया।

50 ली. देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
फतुहा। शनिवार को अहले सुबह पुलिस ने गश्ती के दौरान पचास लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने दरियापुर मुहल्ले से की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार धंधेबाज प्लास्टिक के जार में रखकर शराब बेचने का काम कर रहा था। गिरफ्तार धंधेबाज दिनेश यादव है। इस बात की जानकारी एसआई ललित विजय ने दी है।

125 में 2 पॉजिटिव
फतुहा। शनिवार को पीएचसी से राहत देने वाली खबर मिली है। कुल 125 लोगों की कोरोना की जांच की गई। जांच उपरांत मात्र दो लोग संक्रमित बताए गए हैं। डॉ. सुधा शंकर राय ने बताया कि दोनों संक्रमित को मेडिकल किट उपलब्ध कराते हुए होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब पीएचसी क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। विदित हो कि एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।

About Post Author

You may have missed