खबरें फतुहा की : दर्जनों योजनाओं का उद्घाटन, मां को पीटा, पति के खिलाफ शिकायत दर्ज, ट्रैक्टर चोरी, युवक घायल

विधायक ने दर्जनों योजनाओं का किया उद्घाटन
फतुहा। सोमवार को स्थानीय विधायक डॉ. रामानंद यादव ने विधानसभा क्षेत्र के महुली, मरची पंचायत के आधा दर्जन गांवों में दर्जनों योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं में पीसीसी पथ व चबूतरा व सामुदायिक भवन, नली गली, ईट सोलिंग का निर्माण शामिल है। उद्घाटन के दौरान पटना सदर के प्रखंड प्रमुख अमरजीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, जेठुली मुखिया पति मंटू यादव, उमेश यादव, मुखिया विजय कुमार, रंधीर यादव, रामप्रीत जी अनिल कुमार, विजय राम, अमर सिंह,बजरंगी यादव, उमेश प्रसाद समेत कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेटी ने छेड़खानी की थाने में शिकायत की तो आरोपियों ने मां को पीटा
फतुहा। कुछ दिन पहले जब बेटी ने छेड़खानी की शिकायत थाने से की तो आरोपियों ने बीतँ रात्रि उसकी मां की पिटाई कर दी तथा देख लेने की धमकी दी। रात में ही पीड़ित महिला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। विदित हो कि कुछ दिन पहले नत्थुपुर गांव का एक युवक फोन पर एक किशोरी के साथ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। इसी बात से आक्रोशित आरोपियों ने बीती रात्रि उसकी मां की पिटाई कर दी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

विद्युत विभाग के फ्रेंचाइजी कंपनी का ट्रैक्टर चोरी
फतुहा। बीते रविवार की रात्रि विधुत विभाग के फ्रेंचाइजी कम्पनी का ट्रैक्टर चोरी हो गया। चोरों ने इस घटना को अंजाम सोनारु स्थित एक राइस मिल के सामने से दिया है। इस संदर्भ मे फ्रेंचाइजी कंपनी के सुपरवाइजर नवीन कुमार के द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है। बताया जाता है कि कंपनी का ट्रैक्टर राइस मिल के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। सुबह में केबल लगाने के लिए ट्रैक्टर निकालने फ्रेंचाइजी कर्मी जब वंहा पहुंचे तो ट्रैक्टर गायब थी। शिकायत के आलोक मे पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज
फतुहा। सोमवार सुबह पति की प्रताड़ना से उबकर एक महिला थाने पहुंची तथा पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करायी। महिला चंचु देवी की माने तो उसकी शादी छह साल पूर्व सुपन चक के एक लड़के के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला ने पति पर कई बार मारपीट कर घर से भगा देने का भी आरोप लगाया है। उसका पति फोर व्हीलर गाड़ी के लिए बार बार प्रताड़ित कर रहा था। शिकायत के आलोक मे पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

सड़क दुर्घटना में युवक घायल
फतुहा। सोमवार को शाम भिखुआ गांव के समीप फोरलेन पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। युवक भिखुआ गांव के ही उमेश यादव का पुत्र दीपक कुमार है। बाइक सवार बाइक को लेकर भागने में सफल हो गया।

About Post Author

You may have missed