खबरें फतुहा की : अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनी, किसानों के खाते में भेजी गई राशि

भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई
फतुहा। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। जहां सोरा कोठी स्थित भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष शोभा देवी के नेतृत्व में जयंती कार्यक्रम का संचालन किया गया, वहीं देवी चक स्थित भाजपा नेत्री पूनम केशरी के आवास पर महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल के नेतृत्व में जयंती कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री के देशहित में किए गए योगदानों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के माता के निधन पर शोक प्रकट भी किया गया। मौके पर अरुण झा, राणा राजेंद्र पासवान, भास्कर पटवा, संजय तांती, सुनील वर्मा, पिंकी देवी, बेबी देवी, अनुरोध कुमार समेत कई राजग कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण


फतुहा। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि भवन के सभागार में किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रखंड के कई किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के राशि का हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शेष बचे किसानों को भी राशि के हस्तांतरण का आश्वासन दिया गया। यह कार्यक्रम आत्मा के सौजन्य से संचालित किया गया। मौके पर बीडीओ मृत्युंजय कुमार, आत्मा के बीटीएम अपरणा सुधांशु, कार्यपालक सहायक श्लोका कुमारी, लेखापाल सुजीत कुमार, किसान सलाहकार राज किशोर कुमार, रामानुज कुमार समेत राजनीतिक दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed