BIHAR : कुशवाहा बोले, तेजस्वी ने सदन में करा दी छी-छी, गिरिराज ने किया तेजस्वी पर पलटवार

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा शुक्रवार को सदन में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा तेजस्वी के खिलाफ भाषा के प्रयोग पर आक्रामक हो गए। जबकि कुशवाहा खुलकर नीतीश कुमार के साथ आ गए। कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के बयान की आलोचना करते हुए ट्वीट कर कहा कि विधानसभा में तेजस्वी ने छी-छी करा दी। कुशवाहा ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। वह ऐसे वक्त में नीतीश के साथ मजबूती के साथ खड़ा हैैं। बता दें बीते शुक्रवार को विधानसभा सत्र के आखिरी दिन तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर ताबड़तोड़ व्यक्तिगत टिप्पणी की थी, जिसे लेकर नीतीश कुमार तेजस्वी पर भड़क उठे थे। नीतीश कुमार का ऐसा गुस्सा सदन में अब तक देखने को नहीं मिला था।
तेजस्वी ने छी-छी करा दी : कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा इस पर आज ट्वीट करते हुए लिखा, माननीय तेजस्वी यादव ने आज सदन में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रति जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया, वह घोर निंदनीय है. छि: छि:! क्या इसी राड़ी-बेटखउकी के लिए सदन है?
भाषाई रूप में हर राजनीतिज्ञ को समृद्ध होना चाहिए : नीरज
इसी मसले पर जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाषाई विकृति राजनीति के संक्रमण काल में एक बड़ी चुनौती है। भाषाई रूप में हर राजनीतिज्ञ को समृद्ध होना चाहिए। ऐसे लोग ईष्या और विद्वेष की बुनियाद पद राजनीतिक एजेंडा तैयार करते हैं। ऐसी टिप्पणी से राजनीतिक जीवनक की शुचिता प्रभावित होती है।
नीतीश ने तेजस्वी को बनाया था उपमुख्यमंत्री: गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी तेजस्वी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सबसे बड़ी भूल ये की कि उन्होंने लालू यादव को विधानमंडल का नेता बनाया था। तेजस्वी को भी उन्होंने उपमुख्यमंत्री बनाया था। नीतीश कुमार जो भूल की, उसी का परिणाम है कि तेजस्वी ने इतने घटिया शब्द का प्रयोग उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए किया।

About Post Author

You may have missed