बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के वास्तविक नायक को सम्मानित करेगी भाजपा, रक्सौल से अभियान की शुरूआत

पटना। कार्यकर्ताओं को 17वीं बिहार विधानसभा चुनाव की जीत का वास्तविक नायक बताते हुए भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को रक्सौल से अभियान की शुरूआत की। डॉ. जायसवाल ने सबसे अधिक वोट लाने वाले चार मंडलों के दो-दो बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया। बता दें बिहार विधानसभा में कुल 243 सीट है। जिसमें एक लाख छह हजार बूथ हैं। इस बार भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 74 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें बूथ अध्यक्षों की भूमिका सबसे अहम रही है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने का फैसला किया।
अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और मेहनत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी हमेशा याद रखती है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की ही मेहनत है कि बिहार में हुए पिछले दो-दो चुनावों में पार्टी ने लगातार बड़ी जीत हासिल की है। जीतों का श्रेय हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने इन चुनावों में अपने अथक परिश्रम और लगन से जीत का परचम लहराया है।
संजय जायसवाल ने कहा कि यह पार्टी के प्रति कार्यकतार्ओं की निष्ठा ही थी कि उन्होंने कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों के बावजूद घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाया। इसीलिए पार्टी के वरिष्ठ नेता हर विधानसभा में सबसे अधिक वोट लाने वाले मंडलों के दो-दो बूथ अध्यक्षों के घर पर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे।

About Post Author

You may have missed