पटना एम्स में तीन लोगों ने किया प्ल्जाम दान, पटना के दुर्गेश ने दूसरी बार किया प्लाज्मा दान

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में तीन लोगों ने स्वेच्छा से पहुंचकर अपना प्लाज्मा दान किया है। इसमें पटना के पटेल नगर निवासी दुर्गेश पटेल ने दूसरी बार एम्स आकर अपना प्लाज्मा दान किया है। इससे पहले दुर्गेश ने एम्स में ही पिछले 10 अगस्त को अपना प्लाज्मा दान किया था। एम्स पटना के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. नेहा ने बताया कि एम्स में लगातार लोग प्लाज्मा दान करने आते हैं। शुक्रवार को एम्स ब्लड बैंक के स्टाफ चंदन सहित तीन लोगों ने प्लाज्मा दान किया है। उन्होने बताया कि दूसरी बार प्लाज्मा दान करने वाले पांच-छ: लोगों ने पहले भी एम्स में ही प्लाज्मा दान किये हैं।

You may have missed