September 19, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने गरीबों व असहायों के बीच किया फूड पैकेट का वितरण

पटना। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर लगाए गए देशव्यापी लॉक डाउन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बिहार प्रदेश इकाई द्वारा शुक्रवार को राजधानी पटना में फूड पैकेट का वितरण किया गया। महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के सहयोग से गरीब एवं असहाय लोगों के बीच 1000 फूड पैकेट का वितरण किया गया।

श्री गुप्ता ने बताया कि महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार, प्रभात कुमार चौधरी, अजय गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष गोविंद बंसल, वीणा मानवी, प्रधान महासचिव मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ भगत और प्रदेश महामंत्री विक्रमादित्य प्रसाद विक्रम आदि ने पटना के गांधी मैदान, कंकड़बाग, गर्दनीबाग और महिला थाना के सहयोग से गरीब एवं असहाय लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी।

You may have missed