PATNA : बिहटा में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, युवक के शरीर पर कई जगह मिले सिगरेट से दागने निशान

  • मृतक का शव गांव से 1 किलोमीटर दूर दूसरे गांव के बधार से झाड़ियों मिला

पटना (अजीत)। राजधानी पटना के बेट थाना क्षेत्र के किशनपुर बाजार में झाड़ियों में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर फेंका हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की जुटी भीड़ में मृतक की शिनाख्त घटनास्थल से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोरहमपुर गांव के रहने वाले विजय किशोर के बेटे 22 वर्षीय पुत्र शुभम किशोर के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन दहाड़ मार विलाप करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वही हत्या की वारदात से इलाके में खौफ का माहौल है। हत्या की घटना की जानकारी मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक युवक के शरीर पर कई जगह जले के निशान मिले हैं और गोलियों के भी निशान देखे गए, ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गयी है। वही शव के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।लोगों ने बताया कि मृतक के शरीर पर सिगरेट से कई जगह दागने का निशान है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक को खिला पिलाकर नशे की हालत में अपराधियों ने बेरहमी से शरीर को सिगरेट से जलाया उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अपराधियों ने हत्या के बाद शव को गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। वही बिहटा थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौका ए वारदात से आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है मृतक नशे का भी आदी था। हालांकि हर पहलू पर तहकीकात की जा रही है। हत्या की इस वारदात में कौन-कौन लोग शामिल है और शुभम किशोर घर से निकलने के बाद किन लोगों से संपर्क में था, इन सब बातों पर पड़ताल की जा रही है। वहीं मृतक के परिवार वाले जो आवेदन देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से गांव के पास तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वही मृतक के पिता विजय किशोर ने बताया कि रविवार की शाम के चार बजे से ही उनका लड़का लापता था। सोमवार को गांव के लोगों के द्वारा ही पता चला कि हमारे बेटे की हत्या कर किशनपुर गांव में शव को फेंका गया है। बेटे की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की है।

About Post Author