बिहटा में लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक की धारदार हथियार से की हत्या, फिर हो गए फरार

बिहटा (अजीत) । राजधानी में अपराधियों का खूनी खेल जारी है। लगातार अपराध के सवालों में पटना पुलिस घिरी हुई है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर बाघ पर देर रात में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी।

इसके बाद अपराधी फरार होने में सफल हो गए। युवक की पहचान आरा जिले के बड़हरा थाना के सेमरा गांव के जवाहर यादव के बेटे भीम यादव (30) के रूप में हुई है। राजधानी पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।

अपराधियों के अंदर पुलिसवालों का खौफ अब खत्म हो गया है। पटना में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

वारदात पटना के बिहटा थाना क्षेत्र की है। यहां बेखौफ बदमाशों ने आनदपुर बिंद टोली बांध के पास चाकू गोदकर हत्या कर दी। हालांकि ग्रामीणों ने यह भी कहा कि भीम सिंह यादव को अपराधियों ने गोली भी मारी है लेकिन पुलिस गोली मारने की पुष्टि नहीं कर रही है।

आरा के सिमरी गांव के भीम सिंह यादव शनिवार की देर अपने दोस्त अशोक कुमार राय को बाइक से लेने दानापुर स्टेशन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अशोक कुमार राय कोलकाता से चलकर दानापुर स्टेशन देर रात पहुंचे थे।

अशोक कुमार राय को अपने साथ बाइक से लेकर भीम सिंह यादव मनेर के आनंदपुर बस्ती होते हुए बिंद टोला गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने भीम सिंह यादव व अशोक राय से लूटपाट शुरू कर दी।

इसी दौरान भीम सिंह यादव ने अपराधियों का विरोध शुरू कर दिया और हाथापाई हो गई। इस बीच मौका मिलते ही भीम सिंह यादव का दोस्त अशोक वहां से भाग निकला।

अकेले भीम सिंह यादव चार अपराधियों से लड़ते रहे। इस दौरान एक अपराधी ने पास से चाकू निकालकर भीम सिंह यादव को लगातार कई बार उन्हें गोद डाला। इस बीच घटना को अंजाम देकर अपराधी वहां से भाग निकले।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल दिया है।

About Post Author

You may have missed