October 25, 2026

जमुई व पटना के समाजसेवी व कोरोना वारियर्स अमित सिंह को किया गया सम्मानित

पटना। पटना में कोरोना काल के दौरान कोरोना को मात देने वाले कोरोना वारियर्स के सम्मान में आई डिजिटल व केपी टाइम्स ने सम्मान समारोह का आयोजन किया।

इस सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर ने कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।

इसमें 2020 व 2021 के दौरान कोरोना काल में आम जनमानस की सेवा करने वाले व सामाजिक रूप से जागरूकता चेतना का कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।

जमुई व पटना के प्रखर समाजसेवी अमित सिंह को इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, उपमुख्यमंत्री बिहार तार किशोर प्रसाद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर ने सम्मानित किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कोरोना काल के दौरान समाजसेवी अमित सिंह के सराहनीय प्रयास का जमकर तारीफ किया। सम्मानित होने के बाद अमित सिंह ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जब विश्व में मानवता खतरे में नजर आ रही थी।

उस दौरान उन्होंने अपने स्तर से समाज व आम जनमानस के लिए जो भी कर सकते थे, जो उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। सरकार की ओर से तीसरी लहर की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी है।

ऐसे में सभी कोरोना वारियर्स को जागरूकता अभियान चलाते रहना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। ताकि हम सम्मिलित प्रयास से कोरोना की तीसरी लहर को रोक सकें।

You may have missed