September 16, 2026

समस्तीपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या से हडकंप, कई राउंड फायरिंग कर भागे अपराधी

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मर्डर के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना शहर के मगरदहीघाट गंडक नदी पुल पर सुबह के करीब 10:45 बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भाग खड़े निकले। राहगीरों ने स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से तत्काल जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान मथुरापुरघाट निवासी राधेश्याम मंडल के बेटे सोनू कुमार(25) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस छानबीन में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

You may have missed