February 23, 2026

पटना सिटी : मंगल तालाब में डूबने से युवक की मौत, थानाध्यक्ष तालाब में कूदे

पटना सिटी। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल तालाब के दक्षिणी छोर पर डूबने से एक युवक की मौत हो गई। लगातार बारिश होने के कारण तालाब का जलस्तर बढ़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने देखा तो वह तालाब में कूद पड़े लेकिन जब तक उसे निकाल पाते, वह अधमरा हो चुका था। इसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लोदीकटरा निवासी मोहमद गुड्डू के रूप में हुई है। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक तालाब में गया था, जहां पैर फिसलने के कारण वह काफी गहराई में चला गया। स्थानीय लोगों ने देखा तो वह मदद के लिए पहुंचे और चौक पुलिस को इसकी सूचना भी दी। पुलिस भी वहां पहुंची। चौक थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार खुद तालाब में कूद पड़े। काफी खोजबीन के बाद युवक को निकाला जा सका। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

You may have missed