September 16, 2026

PATNA : मसौढ़ी में युवक की गला दबाकर हत्या, वारदात के बाद नाले के पास फेंका शव

पटना। राजधानी के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद युवक के शव को नूरा पुल के नीचे फेंक दिया। बुधवार की सुबह पुलिस ने मृतक का शव बरामद किया है। हत्या की सूचना मिलते ही गांव के लोग उग्र हो गए। लोगों ने पटना गया मसौढ़ी मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई। मृतक की पहचान नूरा गांव निवासी पंकज कुमार उर्फ चिंटू चंद्रवंशी 35 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पंकज कुमार नूर गांव में रहकर खेती बारी करके परिवार के लोगों का भरण पोषण करता था। मंगलवार की शाम 4:00 बजे अपने घर से निकाला और इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने रात 8:00 बजे जब पंकज से बात की तो उन्होंने बताया कि हंदाही पुल के निकट वह पहुंच रहा है। इसके बाद से पंकज का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिवार के लोगों ने बताया कि पूरी रात पंकज कुमार को खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह पंकज का शव नूरा पुल के नीचे से पुलिस ने बरामद कर लिया। पंकज की हत्या की खबर ग्रामीणों को मिल गई। इसके बाद वे उग्र हो गए। स्थानीय लोगों ने पटना गया मसौढ़ी मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग शुरू कर दी। घटना की पुष्टि करते हुए मसौढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है।

You may have missed