बिहार के 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, 5 मई से मौसम में होगा बदलाव

पटना। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 10 जिलों पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन व हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने येलो-अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी प्रदेश के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं उत्तर पूर्व के आठ जिलों में बिजली चमकने व मेघ गर्जन के साथ मध्यम स्तर की बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। तीन दिनों बाद प्रदेश के तापमान में वृद्धि होगी। पूरे प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह पांच मई तक बना रहेगा।

प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में सतह से 1.5 किमी ऊपर बना है। राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की कमी होने से लोगों को राहत मिली है। राज्य भर में सबसे गर्म औरंगाबाद रहा। यहां का तापमान 38.6 डिग्री रहा। वही दूसरे नम्बर पर गया रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। छपरा 36.3 डिग्री के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वही सबसे न्यूनतम तापमान सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया।

About Post Author

You may have missed