इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी ने लगाई डबल सेंचुरी, बनाये कई नए रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली। भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी ठोक दी है। उन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरी दिन यह कारनामा अंजाम दिया। उन्होंने 290 गेंदों में 19 चौकों और 7 छक्कों के दम पर 209 रन की पारी खेली। उन्होंने मुकाबले के पहले दिन 179 रन जोड़े थे। यशस्वी ने शोएब बशीर द्वारा डाले गए 102वें ओवर में पहली गेंद पर सिक्स और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। यशस्वी ने डबल सेंचुरी जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। यशस्वी टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 22 साल 37 की उम्र में ऐसा किया। लिस्ट में टॉप पर पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (21 साल 35 दिन) हैं। उन्होंने 1993 में इंग्लैंड के सामने 224 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 1993 में ही जिम्बाब्वे के विरुद्ध 227 रन बनाए। उनकी उम्र तब 21 साल 55 दिन थी। कांबले के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (21 साल 283 दिन) हैं, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 220 रन जुटाए। यशस्वी टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। यशस्वी ने जुलाई 2023 में टेस्ट डेब्यू किया। वह सबसे कम पारियों में पहला दोहरा शतक लगने वाले भारतीय खिलाड़ियों की फेहरिस्त में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 10 पारियों में ऐसा किया। करुण नायर इस फेहरिस्त में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने ने महज तीन पारियों में डबल सेंचुरी बना दी थी। उनके बाद विनोद कांबली (4), सुनील गावस्कर (8), मयंक अग्रवाल (8) और चेतेश्वर पुजारा का नंबर है। वहीं, यशस्वी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में दोहरा शतक मारने वाले पावें भारतीय हैं। दूसरे टेस्ट की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारत की पहली पारी 112 ओवर में 396 रन पर सिमटी। कप्तान रोहित शर्मा (14) का बल्ला नहीं चला। शुमन गिल (34), डेब्यूटेंट रजीत पाटीदार (32), श्रेयस अय्यर (27) और अक्षर पटेल ने टिककर बैटिंग लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। केएस भरत 17 और आर अश्विन 20 रन ही जोड़ सके। यशस्वी 107वें ओवर में जेम्स एंडरसन का शिकार बने। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को कैच थमाया। इंग्लैंड के लिए एंडरसन, बशीर और रेहान अहमद ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

About Post Author

You may have missed