February 17, 2026

PATNA : तीन वर्षों से फर्जी डॉक्टर के रूप में पारस हॉस्पिटल में था कार्यरत, अस्पताल प्रशासन ने किया खुलासा

पटना। हजारों मरीजों की उम्मीदों के केंद्र पटना के चर्चित पारस हॉस्पिटल से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दे की यहां एक डॉक्टर कई वर्षों से फर्जी तरीके से डॉक्टर बनकर नौकरी कर रहा था। यह बात पारस अस्पताल को तब पता चली जब डॉक्टर ने 3 वर्ष नौकरी कर ली। वही अब पारस हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेशन की नींद खुली और इसकी जांच की गई तो पता चला कि डॉक्टर मोहम्मद शमीम फारुकी फर्जी तरीके से पारस में नौकरी कर रहे थे। वही हॉस्पिटल प्रशासन के द्वारा पटना के शास्त्रीनगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ आवेदन दिया गया। जिसके बाद कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक मोहम्मद शमीम फारुकी फरार हैं और पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है।

You may have missed