February 23, 2026

हाजीपुर : गंडक पुल पर स्कूटी खड़ी कर महिला ने नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान, ये थी वजह

हाजीपुर। जिले में सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के नया गंडक पुल पर स्कूटी खड़ी कर एक महिला ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुल पर तैनात यातायात पुलिस के शोर मचाने पर नदी में नाव से मछली पकड़ रहे मछुआरों ने महिला की जान बचाई।

महिला पटना के अनीसाबाद की रहने वाली बताई गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। यातायात पुलिस की सूचना पर हाजीपुर नगर थाना की पुलिस ने महिला को सुरक्षित रखा है। इस संबंध में परिवार के सदस्यों को पुलिस ने सूचना दे दी है। पुलिस महिला के परिवार के सदस्यों के आने का इंतेजार कर रही है।

 

You may have missed