पटना में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, लव मैरिज के 9 महीने बाद पति ने छोड़ा तो उठाया बड़ा कदम

पटना। राजधानी पटना में प्रेम विवाह के नौ माह बाद ही प्रेमी ने प्रेमिका को ठुकरा दिया तो आहत होकर प्रेमिका ने अपनी जान दे दी। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड-9 की हैं जहाँ एक एक कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 34 वर्षीया अनीता कुमारी रूप में हुई है। वह बिहार के बेगूसराय, बरौनी के निवासी बताई जा रही हैं। घटना के बाद पाटलिपुत्र थाना प्रभारी एसके शाही ने बताया कि मृतका के परिजनों के आने का इंतजार है। उनके लिखित आवेदन के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वही इस संबध में पाटलिपुत्र थाना प्रभारी ने बताया कि अनीता ने बीते फरवरी में ही अभिनव कुमार नाम के युवक से प्रेम-विवाह किया था।

शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे। अगस्त में पति ने उसे छोड़ दिया। इस बात से वह काफी अवसाद में चल रही थी। रविवार को जब अनीता की मां ने बेटी को फोन किया तो वह फोन नहीं उठा रही थी। इसके बाद मां ने राजाबाजार में रह रहे मौसेरे भाई को फोन लगाया। मौसेरा भाई जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से जवाब नहीं आया तो, भाई ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर अनीता का शव फंदे से लटक रहा था।