फतुहा : महिला ने पति व ससुरालवालों पर प्रताड़ित कर घर से निकालने का लगाया आरोप

फतुहा। बुधवार को पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के शीशामील मुहल्ले की एक महिला ने अपने पति व अन्य ससुराली परिजनों पर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिए जाने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
महिला की मानें तो उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के बाद से उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रताड़ना को देखते हुए महिला के किसान भाई ने अपनी बहन का घर बसाने के लिए लाखों रुपए का भुगतान भी किया है। लेकिन उसके साथ प्रताड़ना का दौर जारी रहा। महिला की माने तो दो दिन पहले उसका पति दूसरी शादी करने के नाम पर काफी प्रताड़ित किया तथा घर से निकाल दिया।

About Post Author

You may have missed