November 15, 2025

नालंदा : अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी की लोह के रॉड से पीट-पीटकर हत्या, पति फरार

नालंदा। जिले में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पति पेशे से डॉक्टर है। जो हत्या करने के बाद फरार हो गया। इस मामले में पति, देवर व ससुर के खिलाफ थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

नालंदा के बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर शिवपुरी इलाके में डॉक्टर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अवैध संबंध का पत्नी ने जब विरोध किया तो यह डॉक्टर पति को पसंद नहीं आया। उसने लोहे के रॉड से पत्नी की जमकर पिटाई की।

इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।

सुमन की शादी पेशे से डॉक्टर धीरेंद्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद ससुरालवाले 15 लाख रुपये दहेज की मांग सुमन व उसके परिजनों से कर रहे थे।

वहीं शादी के दो साल बाद डॉक्टर धीरेंद्र की एक दूसरी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उस लड़की को लेकर अपने घर पर भी आने लगा।

दोनों के बीच के अवैध संबंध की जानकारी जब सुमन को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

You may have missed