मधुबनी में नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद झाड़ी में फेंका, अस्पताल में भर्ती
मधुबनी । ललमनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद उसे झाड़ी में फेंक दिया। सुबह में जब स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए मधुबनी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि ललमनिया के अमरेश यादव उनकी बेटी को जबरदस्ती खींचकर ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपित पीड़िता को गंभीर स्थिति में झाड़ी फेंककर भाग गया। बेहोश पड़ी पीड़िता को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मधुबनी भेज दिया है।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा दिखा।