PATNA : पत्नी ने सरकार से लगायी न्याय की गुहार, कहा- 4 महीनों तक गर्लफ्रेंड समझ करता रहा बात

पटना। नालंदा निवासी अनिमेष सिंह की पुत्री शिखा रंजन ने महिला विकास मंच के साथ प्रेस वार्ता कर अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि कैसे पिछले 4 वर्षों से ससुराल वाले उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। शिखा ने बताया 27 अप्रैल 2018 को उसकी शादी नीरज कुमार से हुई थी। शादी के तुरंत बाद जब वे अपने ससुराल गयी तो उनसे 15 लाख दहेज में रूप में मांग की गई और जब घर वालों ने देने में असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। लगातार सामाजिक दवाब बनाने के बाद भी बात नही मानने पर पीड़िता ने हिलसा न्यायालय में केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद पति रखने को तैयार हुआ। ससुराल वाले कुछ दिनों बाद पुन: 15 लाख रूपये की मांग करने लगे, नहीं दे पाने पर घर वाले जान से मारने की कोशिश करने लगे। शिखा ने आगे कहा कि मेरे पति के चरित्र का पर्दाफाश तब हुआ, जब कई अन्य महिलाओं से इसके संबंध की जानकारी मुझे लगी, मैंने खुद किसी अन्य लड़की के नाम से लगभग 4 महीने तक गर्लफ्रेंड बन कर बात करता रहा। बंगलौर में फ्लैट पर अचानक पहुंचने पर कई बार अन्य लड़कियों संग मैंने पकड़ा है। पति जब घर खरीदने लगा तब घर में रहने के बदले मुझसे 15 लाख का डिमांड कर रोज यातनाएं देता रहा। उन्होंने इस बाबत सरकार से न्याय की गुहार लगायी है।
प्रेस वार्ता में मंच के संरक्षक वीणा मानवी, अध्यक्ष अरुणिमा ने भी कई गंभीर मुद्दों को उठाया। इस दौरान शिखा के परिजन, प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा सिंह, फातिमा खातून इत्यादि कई लोग मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed