अररिया में अज्ञात बदमाशों ने विधवा महिला की गोली मारकर की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

अररिया। बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने महादलित विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अररिया नगर थाना क्षेत्र के लाहटोरा संथाली टोला वार्ड संख्या तीन की है। मृतक महिला सकुनिया देवी (65 वर्ष) है। वह अपने मंझले बेटे के घर के बरामदे पर सोई हुई थी और बदमाशों की आवाज को सुनकर बाहर निकली। घर के बाहर निकलते ही बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। तीन की संख्या में आये बदमाशों द्वारा गोली मारने की बात कही जा रही है। स्थानीय ग्रामीण व परिजन स्कवायड डॉग मंगाने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी के बाद नगर थानेदार  शिव शरण साह, दारोगा संजीव कुमार सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बड़ी मशक्कत के बाद परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझा कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भिजवाया गया। घटना को लेकर मृतका के पुत्र अरबिन्द कुमार ऋषिदेव ने बताया कि उनकी मां देर रात बरामदे पर सोई हुई थी और वे लोग घर के अंदर कमरे में सोने के गये थे। इसी बीच देर रात घर के बाहर से अज्ञात बदमाशों के आपस में बातचीत करने की बात सुनाई दी। जिसके बाद उसकी मां आंगन का मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो देखा कि बाहर में ईंट के पास तीन लोग खड़े हैं। इसी क्रम में बदमाशों ने उन्हें देख लिया और गोली चलाकर नहर के रास्ते बस्ती की ओर भाग निकले।

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर सुबह में पहुंचे और जांच के लिए पहुंची पुलिस से घटना के खुलासे को लेकर डॉग स्क्वायड मंगाने की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया है। थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने मामले की जांच करने की बात करते हुए बदमाशों की शीघ्र शिनाख्त कर गिरफ्तारी का दावा किया। उन्होंने मामले को लेकर गुप्तचर लगाने के साथ वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेने की बात कही। वही जिला पार्षद प्रतिनिधि लालू यादव ने कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुका है। अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। सरेआम महादलित की हत्या इस बात का पुख्ता सबूत है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

About Post Author

You may have missed