November 16, 2025

एमएलसी तनवीर अख्तर के निधन से जदयू में दौड़ी शोक की लहर

पटना। बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं बिहार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी तनवीर अख्तर कोविड-19 से संक्रमित थे, उनका इलाज पटना के आईजीआईएमएस में हो रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. तनवीर अख्तर के रूप में आज बिहार ने एक शालीन नेता को खो दिया। इनके इंतकाल से पार्टी ने जो खोया है, उसकी पूर्ति संभव नहीं है। अल्लाह उनकी आत्मा को जन्नत नसीब करें और शोक संतप्त परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
वरिष्ठ नेता डॉ. नवीन कुमार आर्य ने बताया कि तनवीर अख्तर को फुलवारी शरीफ के टमटम पड़ाव स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए पार्टी के नेता नजम इकबाल को अधिकृत किया गया।
शोक व्यक्त करने वालों में बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह गांधीजी, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार सर्राफ, मो. एलेक्जेंडर खान, मो. जमाल, कहकशां परवीन अंजुम आरा सहित अन्य नेता शामिल हैं।
तनवीर अख़्तर का निधन हमारा निजी हानि : इलियास
दूसरी ओर तनवीर अख्तर के निधन पर पूर्व मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता मोहम्मद इलियास हुसैन ने भी दुख जताया है। अपने शोक संदेश में श्री हुसैन ने तनवीर अख़्तर के निधन को अपना निजी हानि बताते हुए कहा है कि उनके असमय चले जाने से समाज और पार्टी, दोनों ने एक जुझारू नेता खो दिया है। अल्लाह उनको जन्नत में अच्छी जगह दे। आमीन। इलियास हुसैन ने कहा कि वह शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।
बता दें गया के शांतिबाग इलाके में तनवीर अख्तर का आवास है। बीते 26 अप्रैल को तबियत बिगड़ने पर आईजीआईएमएस में भर्ती हुए थे। शनिवार की सुबह उन्होंने आखरी सांस ली। तनवीर अख़्तर जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। इन्होंने कांग्रेस से राजनीति शुरू की थी। यूथ कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष रहे तनवीर अख़्तर को जदयू ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिÞम्मेवारी सौंपी थी। प्रदेश अध्यक्ष बतौर उन्होंने जदयू को सींचा। अपने संघर्षों के बल पर इन्होंने राजनीति में पहचान बनायी थी।

You may have missed