February 18, 2026

मोतिहारी में सड़क हादसे में वार्ड पार्षद की गई जान, दोस्त की हालत गंभीर

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में नगर निगम वार्ड 35 के वार्ड पार्षद अविनाश कुमार झा उर्फ बिट्टू की सड़क दुर्घटना में यूपी में मौत हो गई। जबकि इनके साथ मौजूद दोस्त की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बिट्टू के शव को उनके घर मोतिहारी लाने के लिए परिजन यूपी पहुंच गए हैं। दोनों किसी काम से गोरखपुर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। दरअसल, वार्ड पार्षद अविनाश झा अपनी कार से दोस्त मोनू पांडे के साथ गोरखपुर जा रहे थे। गाड़ी मोनू चला रहा था। इसी बीच फाजिल गंज के पास वह गाड़ी के चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं मोनू की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हैं। अविनाश की शादी अप्रैल 2022 में प्रीति से हुई थी। शादी के एक साल भी नहीं बीते थे कि पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
नगर निगम के वार्ड 35 से बने थे पार्षद
अविनाश ने इस बार हुए नगर निगम के चुनाव में वार्ड 35 से वार्ड पार्षद बने थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने कुशल व्यवहार के दम पर चुनाव में जीत हासिल किया था। अपने वार्ड की जनता की सेवा में अविनाश हमेशा तत्पर रहते थे। हादसे के बाद शुभचितंकों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed