राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान में लगा है पटना का रुद्राक्ष फाउंडेशन,फाउंडर मृत्युंजय पांडे चला रहे हैं जागरूकता अभियान

पटना।पटना की एक संस्था रुद्राक्ष फाउंडेशन बिहार समेत पूरे देश में वृक्षारोपण का अभियान चला रही है।बिना किसी सरकारी मदद के रुद्राक्ष फाउंडेशन के द्वारा दिल्ली-यूपी,बिहार,झारखंड तथा महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया है।इस संस्था के संस्थापक मृत्युंजय पांडे पटना के ही निवासी हैं।रुद्राक्ष फाउंडेशन द्वारा पर्यावरणीय क्षति को देखते हुए देशभर में नई पीढ़ी को वृक्षारोपण का महत्व समझाते हुए विशेष जागरूकता मिशन चलाया जा रहा है।इस संबंध में मृत्युंजय पांडे ने बताया कि बचपन से ही उनके अंदर स्वस्थ पर्यावरण के लिए कुछ करने की अभिलाषा थी।आज भी वे अपने इसी ललक के चलते पर्यावरण के क्षति से धरती को बचाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ रुद्राक्ष फाउंडेशन के बैनर तले अभियान छेड़ चुके हैं।उन्होंने कहा कि उनके इस अभियान में बॉलीवुड के सेलिब्रिटी से लेकर उनके अपने करीबी मित्रों तथा परिवार का पूरा साथ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि अभी पूरा फोकस बिहार के सभी जिलों में वृक्षारोपण अभियान चलाने पर है।उन्होंने कहा इससे पहले वे महाराष्ट्र,दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चला चुके हैं।जहां उनके संगठन के कामों की स्थानीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से समाज के भीतर जागरूकता अभियान चलाया जाए तो निश्चित ही समाज का हर वर्ग-हर एक व्यक्ति पर्यावरण जागरूकता तथा वृक्षारोपण अभियान से जुड़ने पर गर्व महसूस करेगा

About Post Author

You may have missed