बाहुबली अनंत सिंह के बड़े भाई तथा मोकामा के कद्दावर बिहार केसरी विवेका पहलवान का निधन

पटना।मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के बड़े भाई तथा बिहार केसरी के रूप में विख्यात पहलवान रहे विवेका पहलवान का कल देर रात्रि अपने निवास में निधन हो गया।मोकामा विधानसभा से लेकर मुंगेर लोकसभा तक अपनी दबंगियत का असर कायम रखने वाले विवेका पहलवान के निधन के उपरांत शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।विवेका पहलवान अनंत सिंह के बड़े भाई थे। ज्ञात हो की 90 के दशक से लेकर 2020 तक अनंत सिंह तथा विवेका पहलवान के बीच खूनी जंग छिड़ी हुई थी। जिसके वजह से कई लोगों की जान गई। 2019 लोकसभा के उपरांत अनंत सिंह तथा विवेका पहलवान के बीच सुलह हो जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच अच्छे रिश्ते कायम हो गए।2020 के विधानसभा चुनाव तथा 2022 के विधानसभा उपचुनाव में विवेका पहलवान के खेमे ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की खुलकर मदद की थी। विवेका पहलवान के निधन पर राजधानी के कई राजनीतिक प्रबुद्ध जनों तथा सामाजिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।

बताते चलें कि बिहार केसरी विवेकानंद सिंह उर्फ़ विवेका पहलवान का देहांत दिनांक 02.04.2025 को रात्रि 11:30 बजे हृदयगति रुक जाने से हो गया।

You may have missed