विस्फोटक हुए मुकेश सहनी-तेज प्रताप यादव से जलते हैं तेजस्वी,लगा दिए कई बड़े आरोप
पटना।महागठबंधन से अलग होते ही वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी तेजस्वी यादव पर हमलावर हो गएं। विस्फोटक रवैया अपनाते हुए प्रेस कांफ्रेंस में मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने भाई तेजप्रताप यादव की तरक्की से जलते हैं।इतना ही नहीं उन्होंने तेज प्रताप यादव का कैरियर भी तबाह कर दिया है।मुकेश सहनी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि तेजस्वी यादव बेहद मतलबी इंसान हैं।उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव उन्हें कांग्रेस पर हमलावर बनाना चाहते थे।पर उन्होंने अपने प्रवक्ताओं को कंट्रोल में रखा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के खिलाफ भी साजिश रचा था।संवाददाता सम्मेलन में खुलासा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि कल महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस के पूर्व राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव बेहोश नहीं हुए थे।बल्कि उन्हें उनके दो करीबी व्यक्तियों को भी टिकट से वंचित होने से गहरा धक्का लगा था।बाद में राबड़ी देवी के मानने पर वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने के लिए राजी हुए।मुकेश सहनी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तेज प्रताप यादव अच्छे इंसान हैं।अगर वे पार्टी का नेतृत्व करते हैं।तो वे उनके साथ रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कल महागठबंधन के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने ऐलान किया था कि राजद अपने कोटे की कुछ सीटें वीआईपी के साथ एडजस्ट करेगी।मगर प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होते वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने पीठ पर खंजर मारे जाने का आरोप लगाकर महागठबंधन से बाहर जाने की घोषणा कर दी।आज अपनी आगामी राजनैतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के लिए वीआईपी मुखिया मुकेश सहनी ने संवाददाता सम्मेलन बुलाया था।मुकेश सहनी के द्वारा तेजस्वी यादव पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर बिहार की राजनीति में अब और उबाल आना तय हो गया है।मुकेश सहनी के आरोपों के जवाब में राजद के प्रवक्ता अब खुलकर वीआईपी पार्टी तथा मुकेश सहनी के खिलाफ अभियान छोड़ेंगे। इतना तो तय है।


