February 18, 2026

बिहार के सीतामढ़ी से IPL टीम मुंबई इंडियन में खेलेगें विपुल कुमार, गाँव मे जश्न का माहौल

सीतामढ़ी। भारतीय क्रिकेट में अब बिहार की भागीदारी काफी बढ़ रही है। बिहार के खिलाडी भैया भारतीय अंडर-19 इंडिया ए तथा आईपीएल जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिनों आईपीएल और वर्ल्ड कप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर ईशान किशन ने बिहार के नाम को आगे बढ़ाया था। अब इसी कड़ी में बिहार की एक और लाल का चयन आईपीएल की मुंबई इंडियन की टीम के लिए हुआ है और ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2022 के सत्र में खेलते हुए नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड क्षेत्र के पंछोर गांव निवासी राकेश कुमार के पुत्र विपुल कुमार को IPL के लिए चुना गया है। इसके पहले मुंबई के RCP ग्राउंड में विपुल को मुंबई इंडियंस की ओर से चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया था जहाँ उन्हें सफलता मिली है। विपुल ने बताया, ‘जल्द मुंबई इंडियंस की ओर से IPL में खेलूंगा।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। बिपुल एक किसान परिवार से है, उसके पिता राकेश कुमार काफी मेहनती किसान हैं। इसके साथ साथ विपुल ने सीतामढ़ी के सेंट जोसेफ स्कूल से शुरूआती पढ़ाई की और इंटर लखनऊ से किया है, अब वे ऑनर्स की तैयारी कर रहे हैं। वही उनके आईपीएल में चयन होने के बाद उनके गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों ने बधाई दी है। उनकी सफलता के बाद यह माना जा रहा है कि इशान किशन के बाद हो सकता है कि मुंबई इंडियंस की तरफ से बिहार के लिए खेलने वाला विपुल दूसरा क्रिकेटर बन कर सामने आएंगे।

You may have missed