December 4, 2025

शेखपुरा : छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले मनचले को ग्रामीणों ने पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में एक मनचले युवक को लड़की से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा हैं की ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगो ने पिटाई का वीडियो बना लिया। जिसके बाद पिटाई का ये वीडियो सोचल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि युवक पढाई करने जा रही छात्राओं के साथ अक्सर छेड़खानी करता है। इससे परेशान छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर दी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है।

You may have missed