August 22, 2025

जदयू सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली में होगा इलाज

पटना। जदयू के राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें आज शाम को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल जाना है। वहीं उनसे मिलने उपेंद्र कुशवाहा भी बुधवार को पहुंचे।
बता दें कि वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है। उनके कमर का आपरेशन हुआ है। वशिष्ठ नारायण सिंह को पेट संबंधी समस्या भी बतायी जा रही है। गौरतलब है कि वशिष्ठ नारायण सिंह जेपी आंदोलन के समय अगली पंक्ति के नेता रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों के साथ राजनीति किया है।

You may have missed