पटना महापौर चुनाव : मेयर चुनाव में अंडरवर्ल्ड की धमक, सीता साहू के साथ कुख्यात अजय वर्मा की तस्वीर वायरल
पटना। पटना में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। पटना नगर निगम के सभी 75 वार्ड तथा पटना नगर निगम के मेयर तथा डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव आगामी 20 अक्टूबर को होने जा रहे हैं। पटना में मेयर पद के लिए मजबूत दावेदारों के द्वारा नामांकन दाखिल किया जा रहा है।आज नामांकन का आखरी दिन है। निवर्तमान मेयर सीता साहू के टक्कर में निवर्तमान डिप्टी मेयर रजनी देवी, विनीता बिट्टू सिंह,माला सिन्हा,पिंकी यादव तथा अन्य मैदान में डटे हुए हैं। मेयर पद के लिए शतरंज की बिसात सजनी शुरू हो गई है।इसी बीच निवर्तमान मेयर सीता साहू की तस्वीर पटना सिटी के कुख्यात अजय वर्मा के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर अभी की है अथवा पुरानी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।amritvarshanews.in वायरल फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।जिसके बाद कहा जा रहा है कि पटना मेयर के चुनाव में भी अंडरवर्ल्ड की धमक परिणाम को प्रभावित कर सकती है। अजय वर्मा पटना सिटी क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। अजय वर्मा की भाभी सीमा वर्मा भी पटना नगर निगम के वार्ड 49 की वार्ड पार्षद है।लगातार तीन बार से जीत रही है। अजय वर्मा पटना का कुख्यात अपराधी गिरोह का सरगना है। दिल्ली में हुए गुड्डू मुनीर हत्याकांड को लेकर पुलिस को अजय वर्मा की तलाश है।ऐसे में मेयर के चुनाव में खड़ी सीता साहू के साथ कुख्यात अजय वर्मा की तस्वीर को लेकर तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। मेयर के चुनाव में भाग्य आजमा रहे पटना सिटी से जुड़े कई प्रत्याशी कुख्यात अजय वर्मा के सीता साहू के साथ तस्वीर को देखकर आतंकित महसूस कर रहे हैं। दरअसल पटना सिटी से मेयर पद के लिए सरिता नोपानी,रीता रस्तोगी,रुचि अरोड़ा जैसे कई उम्मीदवार मैदान में हैं।जिनसे सीता साहू के समक्ष चुनावी रणनीति में मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में पटना सिटी के कुख्यात अपराधी के साथ निवर्तमान मेयर सीता साहू की तस्वीर चुनाव में अंडरवर्ल्ड के धमक की कहानी बयान कर रही है।


