वैशाली में अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, भीषण हादसे में दो की दर्दनाक मौत

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार देर रात को एक अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई। इस टक्कर से भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसा के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के महुआ देसरी रोड सदापुर कुटिया के निकट अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने एक चार दिवारी में धक्का मार दिया। घटनास्थल पर दोनों युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी महुआ थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी। घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों से घटना के विस्तार पूर्वक जानकारी लेने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के परमानंदपुर बनारसीपुर गांव का रहने वाला लक्ष्मी सिंह के 30 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार एवं उसका साढ़ू बताया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोग एवं पुलिस के द्वारा मृतक के परिवार वालों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
