हाजीपुर में चाचा ने गर्भवती भतीजी को पेट में मारा चाकू, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में आपसी विवाद में अपने ही सगे चाचा ने अपने भाई भतीजे और भतीजी की चाकू मारकर किया बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दरअसल हाजीपुर भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव में, आपसी विवाद तार के फल काटने को लेकर के विवाद हुआ था। जिसके बाद यह घटना हुई। जिसमें 7 महीने की गर्भवती महिला को पेट में चाकू लगने से हालत गंभीर है। गंभीर हालत में हाजीपुर सदर अस्पताल में किया गया। इस घटना में मृत्युंजय पासवान और गर्भवती बेटी किरण कुमारी और पुत्र रोशन कुमार को अपने ही चाचा ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया है। बिहार के हाजीपुर में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ चाकूबाजी, चाकूबाजी में पिता भाई और नवविवाहित गर्भवती बेटी को चाकू मारकर किया जख्मी, तार का फल काटने के लिए कर, हुआ था विवाद, चाकूबाजी की घटना में गर्भवती बेटी की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार किरण कुमारी इंटरमीडिएट के एग्जाम देने के बाद अपने मायके में ही रह ही थी, जो कि 7 महीने की गर्भवती थी। 2 साल पहले किरण कुमारी की शादी हुई थी। ससुराल समस्तीपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के चंदन चौकी रहने वाली थी। मायके में पीता और चाचा के बीच विवाद हुआ जिसमें गर्भवती लड़की बुरी तरह से जख्मी हो गई गंभीर स्थिति में अस्पताल में लड़की की इलाज चल रही है।