August 28, 2026

PATNA : पालीगंज पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा किया बरामद

पटना। राजधानी के पालीगंज में मंगलवार को थाना क्षेत्र के मधमा गांव स्थित दो घरों में छापेमारी कर पुलिस ने दो देशी कट्टा बरामद किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पालीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मधमा गांव निवासी रामप्रीत यादव के पुत्र अरबिंद कुमार तथा अरबिंद कुमार के पुत्र प्रिय रंजन कुमार दोनों अवैध हथियार रखता है। वही सूचना पाकर पुलिस ने मंगलवार को मधमा गांव स्थित दोनों के घर मे छापेमारी किया। जिसके दौरान दो देशी कट्टा बरामद हुई है। इस मामले में पालीगंज पुलिस ने बताया कि दो देशी कट्टा बरामद हुई है। जिसमे एक दोनाली कट्टा है। आगे की कार्यवाई किया जा रहा है।

You may have missed