बेगूसराय : पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

बेगूसराय । पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर बहियार की है। शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चे बहियार में गए थे। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण दोनों 5 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। दोनों बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुन लोग वहां पहुंचे और दोनों को निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत चुकी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बहियार के पास लोगों की भीड़ लग गई। दोनों की मौत से आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे। लोगों ने प्रशासन से परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से उनके शवों को गड्ढे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों सुबह शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान दोनों बच्चों का पैर फिसलकर गडढ़े में चला गया। और डूबने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामदुलार साह का 8 वर्षीय पुत्र अंकुश और असर्फी पंडित का 12 वर्षीय पुत्र दीपक के रूप में हुई है।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि कई बार प्रशासन से इस गड्ढे को भरने की गुहार लगाई लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 5 फीट गहरे इस गड्?ढ़े में पिछले कई महीनों से जलजमाव है। आज दो बच्चों की डूबने से मौत हुई है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और गड्ढ़े में मिट्टी भरवाए। परिजन पुलिस ने मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर शांत करवाया।

About Post Author

You may have missed