मुजफ्फरपुर में तिरंगे के साथ छेड़छाड़; अशोक चक्र के बदले चांद तारा लगाया, मचा बवाल

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में झंडे को लेकर विवाद सामने आया है। बतौर पुलिस तिरंगा में छेड़छाड़ की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और झंडे को कब्जे में ले लिया गया है। मामला जिले के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के खालीकनगर गौरिहार पंचायत का है। इसकी तस्वीर में भी सामने आई है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि तिरंगे में अशोक चक्र के बदले चांद तारे को लगा दिया गया है। लोग तस्वीर सोशल मीडिया पर डालकर इसका विरोध कर रहे हैं। यह झंडा पंचायत के गंज गौरिहार गांव के वार्ड 4 में सड़क किनारे किसी ने लगाया है। इस तरह के झंडे फहराने का वीडियो और फोटो सामने आने के बाद बरियारपुर ओपी प्रशासन कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आयी। वीडियो और फोटो की सत्यता की जांच की गई जिसमें तिरंगा में छेड़छाड़ कर उसे फहराने का मामला सही पाया गया है। इस संबंध में बरियारपुर ओपी प्रभारी चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि विकृत झंडा लगाए जाने का मामला आया है। इस मामले मे विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इधर इस तरीके से राष्ट्रीय झंडा में छेड़छाड़ को लेकर विवाद गहरा गया है।

About Post Author

You may have missed