February 10, 2026

फतुहा : ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, महिला गंभीर

फतुहा। मंगलवार को पटना के नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित मजार के निकट ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारते हुए बाइक चला रहे एक युवक और उस पर सवार महिला को रौंद दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गयी। घटना की जानकारी होते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी महिला को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन हालत दयनीय होने के कारण उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी तरफ मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया हिलालपुर निवासी नागदेव राय के 22 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रुप में हुई है। वहीं महिला मृतक के रिश्तेदार बताए गए हैं, जो राघोपुर निवासी अशोक राय की पत्नी ममता देवी के रूप में पहचान हुई है।


बताया जाता है कि मृतक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर कच्ची दरगाह से पटना की ओर जा रहा था, तभी सबलपुर मजार के निकट एक ट्रैक्टर ने उसके बाइक में टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद ट्रैक्टर को चालक लेकर भागने में सफल हो गया।

You may have missed