पश्चिम बंगाल में टीएमसी का होगा सूपड़ा साफ: प्रभाकर मिश्र

  • डबल इंजन की सरकार चाहते हैं पश्चिम बंगाल के लोग
  • तमिलनाडु में भी हर तरफ दिखेगा कमल

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सूपड़ा साफ होना तय है। वहां के लोगों ने डबल इंजन की सरकार के लिए मन बना लिया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी और टीएमसी की करारी हार होगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने पश्चिम बंगाल ( प्रथम चरण) और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि यह चुनाव पश्चिम बंगाल के लिए बहुत खास है। इस चुनाव के बाद भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल के विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी उनकी सीट पर भाजपा उम्मीदवार करारी शिकस्त देंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ममता सरकार की तुष्टीकरण की नीति के कारण पश्चिम बंगाल को काफी नुकसान उठाना पड़ा। घुसपैठियों को रहने की छूट दे दी गयी, जिससे पश्चिम बंगाल के मूल निवासियों की हकमारी हुई। लेकिन, अब पश्चिम बंगाल के अच्छे दिन आनेवाले हैं। 4 मई को पश्चिम बंगाल में नयी सुबह होगी। विकास का नया उजास फैलेगा। श्री मिश्र ने कहा कि 23 अप्रैल को होनेवाले पहले चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की मजबूत नींव पड़ेगी और इस मजबूत नींव पर दूसरे चरण के मतदान में भाजपा जीत की आलीशान इमारत खड़ी करेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि तमिलनाडु में भी भाजपा बेमिसाल प्रदर्शन करेगी और बड़ी संख्या में कमल खिलेंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 16 जिलों की 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। इस चरण में 1478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं ,तमिलनाडु में भी गुरुवार को सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा।

You may have missed