फतुहा : साधु के वेश में ग्रामीण महिलाओं को ठगने वाला गैंग हुआ सक्रिय, महिला के ठगे गहने और पैसे

फतुहा। साधु के वेश में ग्रामीण महिलाओं को ठगने वाला गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पटना के फतुहा प्रखंड अंतर्गत मोजीपुर गांव में नदी थाना रोड में साधु के वेश में पहुंचा एक ठग ने विवाहिता को झांसे में लेकर हजारों रुपये की जेवरात व एक हजार रुपये ठग कर फरार हो गया। महिला को जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। आसपास के लोग उस साधु की काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कोई उता-पता नहीं चल सका।
महिला पूजा देवी की माने तो शुक्रवार की सुबह जब घर पर कोई नहीं थे तो साधु के वेश में एक युवक उसके घर के पास पहुंचा तथा पहले भिक्षा की मांग की। युवक उसे झांसे में लेकर कहा कि अपने जेवरात व कुछ पैसे अपने ही एक झोले में रख दो। ईश्वर की कृपा से शाम तक उसका धन दुगुना हो जाएगा। महिला उस युवक के कहे बातो में आ गई और अपना मंगलसूत्र, ढोलना तथा एक हजार रुपये झोले में रख दी। इसके बाद साधु ने झोले में चावल डालने के नाम पर ले लिया और थोड़ी देर में झोला उसे लौटा दिया। महिला जब घर के अंदर जाकर झोले को टटोली तो उसके गहने व नकदी गायब थे। महिला के मुताबिक, उसने नदी थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है।