पटना में महिला पार्षद से चोरों ने छिना सोने का हार : पूरी घटना CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस 

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। पटना के सड़को पर लुटेरा गिरोह और चैन स्नेचर गिरोह सक्रिय है। वही लगातार हो रही चैन स्नेचिंग की घटनाये पुलिस को बड़ी चुनौती दे रही। वही यह ताजा मामला है पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके का है, जहां महिला वार्ड पार्षद से दिनदहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार 2 उचक्कों ने गले से सोने की चेन खिंच कर भाग निकले। जानकारी के मुताबिक पटना सिटी के नूरपुर इलाके की रहने वाली महिला वार्ड पार्षद के साथ यह घटना हुई है। वही इस घटना के समय महिला पार्षद ने शोर मचाई पर उचक्का बाइक से फरार हो गए। वही इस घटना की पूरी वारदात लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वही इस घटना के बाद महिला पार्षद ने कदम कुआं थाने में मामला दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर उचक्कों की पहचान करने में जुट गई है। वही पीड़ित महिला पार्षद ने बताया की वे अपनी बीमार मां को देखने निजी अस्पताल जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार उचक्कों ने घटना का अंजाम दिया। वही महिला पार्षद ने सोने की चैन की कीमत लाखों रुपए से ऊपर की बता रही है।

About Post Author

You may have missed