MLC चुनाव की अधिसूचना जारी : 31 मार्च को 4 सीटों पर होगा मतदान, 5 अप्रैल को मतगणना

पटना। वहीं बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी। बिहार में 4 विधान परिषद के सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें 2 स्नातक सीट है। जबकि 2 शिक्षक सीट है। पिछले दिनों MLC केदार नाथ पांडे के निधन के बाद खाली हुई सारण शिक्षक सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। इन पांचो सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। वही गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बता दे की गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वही सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वही 8 मई 2023 को सभी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। एक सीट पर उपचुनाव होगा। सारण शिक्षक क्षेत्र का उपचुनाव होना है। केदार नाथ पांडे के निधन से खाली हुई सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर उपचुनाव होगा।
13 मार्च तक नामांकन
बिहार विधान परिषद की 4 सीटों को लेकर सूचना जारी कर दी गई। 6 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन 13 मार्च तक किया जा सकेगा। वही उम्मीदवारी वापसी की आखिरी तारीख 16 मार्च होगी। 31 मार्च को मतदान होगा। 5 अप्रैल को मतगणना होगी। वही उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सभी पार्टियों के तरफ से उम्मीदवार तैयारी में जुट चुके हैं।

About Post Author

You may have missed